Wednesday, October 21st, 2026

जेवर में शनि नक्षत्र कहकर 5 लाख के जेवर ले उड़े ठग

रायपुर
लीलीचौक यूनियन बैंक के सामने दो ठगों ने महिला को अपना शिकार बनाते हुए जेवर में शनि नक्षत्र है कहकर उसे अपने झांसे में लिया और 50 कदम आगे चलने को लेकर 5 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात दोनों ठगों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर बैंक के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महामाईपारा निवासी गार्गी तिवारी कल दोपहर में तेल खरीदने के लिए लीली चौक के पास एक गली में पहुंची थी। इस दौरान यूनियन बैंक के सामने दो अज्ञात ने उनका रास्ता रोक और अपनी मु_ी उसके चेहरे पर घुमाते हुए कहा कि आपके घर में रखे जेवर में शनि नक्षत्र है, आप उसे ले आएंगे तो ग्रह नक्षत्र विमोचित कर देंगे। गार्गी उनके झांसे में आ गई और घर में रखे पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने-जेवर को एक थैले में रखकर वापिस उनके पास पहुंच गई। आरोपियों ने जेवर का थैला अपने पास रखकर गार्गी को 50 कदम आगे जाने के लिए कहा, जैसे ही वह चलने लगी दोनों ठग बैंक लेकर चंपत हो गए। जब पीछे मुड़कर देखी, तो दोनों आरोपी गायब थे। महिला ने दोनों आरोपियों की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। आखिरकार गार्गी पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

 

#जेवर

Source : Agency

पाठको की राय